June 20, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

चीमा की तरफ से भाजपा पर लगाए आरोपों के संबंध में अभी तक कोई भी सबूत जनता के समक्ष पेश क्यूँ नहीं किया गया: अश्वनी शर्मा

Share news

जालंधर ब्रीज: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा भाजपा पर आप विधायकों की खरीदो-फरोख्त के लगाए गए आरोपों को लेकर विधानसभा के बुलाए गए एक दिवसीय विशेष सत्र पर आड़े हाथों लेते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ से पंजाब विधानसभा सदन तक रोष मार्च निकालने की घोषणा की। भाजपा कार्यलय चंडीगढ़ में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान शर्मा ने कहा कि भगवंत मान सरकार एक दिवसीय सत्र के दौरान जनता के टैक्स करोड़ों रुपए बर्बाद करेगी।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा पर आरोप लगाने की यह आदत बहुत पुरानी है। पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहाकि उनके मंत्रियों एवं विधायकों को खरीदने के लिए 25 करोड़ रुपए प्रति विधायक की ऑफर की गई है। शर्मा ने वित्तमंत्री चीमा बताएं कि भाजपा द्वारा दिए गए 1375 करोड़ रुपए कहाँ हैं? शर्मा ने कहा कि चीमा ने कहा था कि उनके विधायकों से टेलीफोन के माध्यम से संपर्क किया गया था। क्यूंकि अगर किसी के मोबाईल पर कॉल की जाती है तो उस मोबाईल की स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नम्बर जरुर आता है। लेकिन चीमा ने मीडिया के समक्ष यह क्यूँ नहीं बताया कि किया कि वो टेलीफोन नम्बर कौन से थे? चीमा ने यह अभी आरोप लगाया था कि उनके पास ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग दोनों हैं। शर्मा ने सवाल किया कि अगर इनके पास दोनों सबूत हैं तो उन्हें अभी तक मिडिया या जनता के सामने क्यूँ पेश नहीं किया गया?

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज भी भगवंत मान सरकार तथा वित्त मंत्री चीमा के जवाब का इंतजार कर रही है। शर्मा ने कहा कि यह भगवंत मान सरकार की नीच राजनीति है और यह लोग गन्दी पॉलिटिक्स कर रहे हैं और इसके लिए आम आदमी पार्टी ने पवित्र सदन को चुना है जो कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह पवित्र सदन जनता की समस्याओं के निवारण के लिए है ना कि इनकी नीच राजनीति के लिए! भगवंत मान द्वारा अपने झूठ को सच साबित करने के लिए पवित्र स्द्सं को चुना जाना बहुत शर्मनाक है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के बहुमत है और इनके 92 विधायक हैं और विधानसभा में यह लोग खुद को खुद ही शाबाशी देने के बाद यह कहेंगें कि हम सब इकट्ठे हैं और हमारे विधायक बिकाऊ नहीं थे। आम आदमी पार्टी जनता के प्रति अपनी जवाबदेही से भाग रही है और इसलिए भगवंत मान सरकार ऐसे नाटक रच रही है। शर्मा ने कहा कि अगर इन्होने विधानसभा का सेशन बुलाना था तो रेत-बजरी के मुद्दे पर बुलाते, पंजाब में बह रहे नशे के दरिया की रोकथाम के लिए बुलाते, पंजाब में बदतर हो चुकी कानून-व्यवस्था पर बुलाते, आप के भ्रष्ट मंत्रियों के विरुद्ध कारवाई के लिए बुलाते और चर्चा करते।

लेकिन यह लोग अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए रचे गए ढोंग को सच साबित करने लिए विधानसभा का विशेष सेशन बुला रहे हैं और जनता के तैस्क के करोड़ों रुपए बर्बाद करेंगें। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की हमेशा आवाज़ बुलंद करती आई है और वो मान सरकार के कानों तक जनता की आवाज़ पहुँचाकर रहेगी। इसके लिए वीरवार को भाजपा मुख्यालय सैक्टर 37-A चंडीगढ़ से एक विशाल रोष मार्च विधानसभा सदन तक निकाला जाएगा। अश्वनी शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं इस रोष मार्च में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा एवं राजेश बागा भी उपस्थित थे।


Share news