August 6, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

कांग्रेस शासित राज्य में हुए हादसे के बाद राहुल, प्रियंका, बघेल, चन्नी व सिद्धू कहाँ गायब हो गए: अश्वनी शर्मा

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने छत्तीसगढ़ के जशपुर में दुर्गापूजा के संबंध में निकाले जा रहे जलूस में श्रद्धालुओ पर तेज रफ़्तार एस.यु.वी. गाड़ी चढ़ा कर उन्हें मारने पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कांग्रेस हाईकमान तथा अन्य नेताओं को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी के मृतकों पर शोर मचाने वाले अब अपने कांग्रेस शासित राज्य में हुए हादसे पर चुप क्यूँ हैं? वहां हुए हादसे में मारे गए मृतकों व घायलों के लिए अभी तक मुख्यमंत्री बघेल या चन्नी द्वारा बाँटे जा रहे 50 लाख कहाँ गए? उन्होंने कहा कि अपने राज्य में हुए हादसे में मारे गए लोगों को लेकर क्या बघेल धरने पर बैठेंगे? शर्मा ने कहा कि लखीमपुर में कांग्रेसी नेताओं द्वारा बहुत ड्रामें किए गए थे, लेकिन अब यह कांग्रेसी कहाँ गए हैं?

अश्वनी शर्मा ने कहा कि लखीमपुर में आन्दोलन के लिए कांग्रेस हाईकमान के नेताओं राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा अपनी राजनीति चमकाने के लिए करोड़ों रूपये दिए जाने का ऐलान कर दिया गया, लेकिन अभी तक उन मृतकों के परिजनों को कुछ नहीं मिला। शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी सिर्फ अपने फायदे की राजनीति करते हैं, इन्हें आम जनता से कुछ लेना-देना नहीं है। किसान आन्दोलन भी कांग्रेस ने अपने फ़ायदे के लिए खड़ा किया था। अश्वनी शर्मा ने इस मामले की गहन जाँच करने व दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग की। अश्वनी शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस्तीफे की माँग करते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने प्रदेश की जनता के साथ भेद-भाव करता हो उसे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।


Share news