जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीती शाम तक मंडियों में फसल बेचने आए किसानों के खातों में 289.14 करोड़ रुपए की सीधी अदायगी हो चुकी है, जो कि 98 प्रतिशत बनती है। उन्होंने कहा कि अब तक जिले की मंडियों में 188755 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है और अलग-अलग खरीद एजेंसियों की ओर से 188447 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 55068 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 44741, पनसप की ओर से 42780, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 25838, एफ.सी.आई. की ओर से 16523 व व्यापारियों की ओर से 3497 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मंडियों में किए गए प्रबंधों से किसान खुश है और उनकी बेची गई फसल की अदायगी सीधे उनके खातों में हो रही है। उन्होंने कहा कि सब-डिविजन स्तर पर एस.डी.एम्ज की ओर से भी रोजाना मंडियों की चैकिंग यकीनी बनाई जा रही है ताकि किसानों को फसल बेचने में किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि खरीद किए गए गेहूं की लिफ्टिंग 72 घंटे के अंदर-अंदर यकीनी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि लिफ्टिंग के काम में और तेजी लाने संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं व गेहूं की संभाल के लिए सभी जरुरी प्रबंध पहले ही कर लिए गए हैं।
कोमल मित्तल ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि मंडियों में फसल पूरी तरह सूखा कर ही लाएं व सांय 7 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों से फसल की कटाई न करवाई जाए। उन्होंने कहा कि शाम के समय कंबाइनों से गेहूं की कटाई करवाने के समय कंबाइनों नमी वाली फसल भी काट देती है, जिससे फसल में नमी की मात्रा बढ़ जाती है। उन्होंने किसानों को अपील की कि वे गेहूं के अवशेषों व नाड़ को आग न लगाकर वातावरण को दूषित होने से बचाएं।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया