June 22, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जिले में गेहूं की खरीद का आंकड़ा ढाई लाख मीट्रिक टन से हुए पार: डिप्टी कमिश्नर

Share news

जालंधर ब्रीज: जिले में गेहूं की खरीद का आंकड़ा ढाई लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है व बीती शाम तक मंडियों में पहुंची 261262 मीट्रिक टन गेहूं में से 261168 मीट्रिक टन(99.96 प्रतिशत) गेहूं की खरीद की जा चुकी है। यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि खरीद की गई फसल की किसानों के खातों में 471.70 करोड़ रुपए की सीधी अदायगी हो चुकी है, जो कि 98 प्रतिशत बनती है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि गेहूं की लिफ्टिंग के कार्य में तेजी आई है और अब तक 127131 मीट्रिक टन गेहूं की मंडियों में लिफ्टिंग की जा चुकी है, जो कि 72 घंटों के हिसाब से 62 प्रतिशत बनती है। उन्होंने बताया कि जिले में सभी 74 मंडियों में गेहूं की निर्विघ्न खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पनग्रेन की ओर से 75030 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 62713, पनसप की ओर से 60422, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 37175, एफ.सी.आई की ओर से 21044 और व्यापारियों की ओर से 4784 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि मौसम के मिजाज को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को जरुरी प्रबंधों संबंधी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि मंडियों में फसल को किसी तरह का नुकसान न हो।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मंडियों में गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए शैड, पंखे, पीने वाला पानी आदि की पूरी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि मंडियों में फसल पूरी तरह सूखा कर ही लाएं व सांय 7 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों से फसल की कटाई न करवाई जाए। उन्होंने कहा कि शाम के समय कंबाइनों से गेहूं की कटाई करवाने के समय कंबाइनों नमी वाली फसल भी काट देती है, जिससे फसल में नमी की मात्रा बढ़ जाती है। उन्होंने किसानों को अपील की कि वे गेहूं के अवशेषों व नाड़ को आग न लगाकर वातावरण को दूषित होने से बचाएं।


Share news

You may have missed