जालंधर ब्रीज: आज जालंधर के पुलिस कमिश्नर आई.पी.एस नौनिहाल सिंह की ओर से कमिश्नरेट जालंधर के अधिकारी कर्मचारियों के साथ वेलफेयर मीटिंग करके उनकी दुख तकलीफों को सुना गया ।

जालंधर पुलिस कमिश्नर ने वेलफेयर मीटिंग में बताया की 23-3-2022 को अधिकारी और कर्मचारी ने अपने दुख तकलीफ और विभाग से संबंधित सम्मान का मुद्दा उठाया था इस मुद्दे को वी. के. भावड़ा आई.पी.एस डायरेक्टर जनरल पुलिस पंजाब चंडीगढ़, अर्पित शुक्ला आई.पी.एस डायरेक्टर जनरल पुलिस वेलफेयर पंजाब चंडीगढ़ के ध्यान में लाया गया और पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सभी मुद्दों का हल किया गया ।

इस मौके पर जसकिरण जीत सिंह तेजा पी.पी.एस डिप्टी कमिश्नर पुलिस इन्वेस्टिगेशन जालंधर, वत्सला गुप्ता आई.पी.एस एडीसीपी पुलिस स्थानिक, सुहेल मीर आई.पी.एस एडीसीपी पुलिस-1 जालंधर, हरपाल सिंह पी.पी.एस एडीसीपी पुलिस-2 ,एडीसीपी ट्रैफिक गगनेश शर्मा मौजूद रहे सभी पुलिस कर्मचारियों ने इस मौके पर डीजीपी पंजाब और एडीजीपी वेलफेयर पंजाब और जालंधर के पुलिस कमिश्नर को धन्यवाद किया ।


More Stories
नशों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को घेरा, सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगत रहा पंजाब: संजय भाटिया
पंजाब पुलिस द्वारा एल.पी.यू. में हुई हिंसा की वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से की जा रही जांच : डी.जी.पी. गौरव यादव
पंजाब पुलिस ने एलपीयू के हालात को प्रोफेशनल तरीके से संभाला, स्टूडेंट्स के साथ अपने बच्चों जैसा बर्ताव किया: बलतेज पन्नू