जालंधर ब्रीज: इस क्षेत्र के लोगों ने ‘प्रधान मंत्री ग़रीब कल्याण अन्न योजना’ का विस्तार नवम्बर के अंत तक करने के केन्द्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। राष्ट्र के नाम अपने हालिया संभाषण में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि अगले कुछ माह के दौरान कई त्यौहार आने वाले हैं, जिनके कारण खर्च बढ़ जाते हैं; ऐसी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ‘प्रधान मंत्री ग़रीब कल्याण अन्न योजना’ का विस्तार करने का निर्णय लिया है।हरियाणा के महेन्द्रगढ़ ज़िले के अनिल कुमार ‘प्रधान मंत्री ग़रीब कल्याण अन्न योजना’ का विस्तार करने हेतु धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि इससे ग़रीबों को अत्यंत राहत मिलेगी।
एक लाभार्थी वेद प्रकाश ने ‘प्रधान मंत्री ग़रीब कल्याण अन्न योजना’ का विस्तार दीपावली तक करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पहले ही निःशुल्क राशन मिल रहा है, जिसके लिए वह शुक्रगुज़ार हैं। हरियाणा के एक अन्य लाभार्थी व दिहाड़ीदार मज़दूर ने राहत अनुभव करते हुए कहा उन्हें अब दीपावली तक निःशुल्क अनाज मिलेगा, जिसके लिए उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया। बलबीर सिंह ने कहा कि इस समय के दौरान सरकार प्रत्येक प्रकार की सहायता प्रदान करवा रही है तथा पांच माह का यह विस्तार एक स्वागतयोग्य कदम है।
इन पांच माह की समायावधि के दौरान 80 करोड़ से अधिक लोगों को 5 किलोग्राम निःशुल्क गेहूं/चावल प्रत्येक माह मुहैया करवाए जाएंगे। प्रत्येक माह प्रत्येक परिवार के हर एक सदस्य को 5 किलोग्राम निःशुल्क चावल/गेहूं दिए जाने के साथ-साथ प्रत्येक परिवार को 1 किलोग्राम चने भी दिए जाएंगे। प्रधान मंत्री ने यह भी बताया कि इस योजना के विस्तार पर सरकार 90,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ख़र्च करेगी, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यदि विगत तीन माह में ख़र्च की गई राशि भी जोड़ ली जाए, तो इस योजना पर कुल लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपए ख़र्च होंगे।

More Stories
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए,’सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा से डेनमार्क तक: एचपीवी से जुडी गलत सूचना पर शोध को मिली वैश्विक पहचान
हरदीप सिंह मुंडियां ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को पदोन्नति पत्र सौंपे