जालंधर ब्रीज:
भारत सरकार द्वारा आज ‘कोविड महामारी के दौरान स्वच्छता’ पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के दौरान अतिथि वक्ता श्रीमती पिंकी यादव, कार्यक्रम प्रबंधक, रेवाड़ी जिला ने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखने से अधिकांश बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान अपशिष्ट प्रबंधन में चिकित्सा अपशिष्ट का सुरक्षित निपटान एक और चुनौती बन गया है। वेबिनार के दौरान प्रतिभागियों को हाथ धोने के तरीके पर एक व्यावहारिक प्रदर्शन देते हुए उन्होंने कहा कि अपने पर्यावरण को साफ रखना हर किसी की जिम्मेदा री है।
अन्य वक्ता, श्री सत्येंद्र यादव, सहायक परियोजना अधिकारी, नगर निगम, हिसार ने कहा कि बच्चों को जिला शिक्षा विभाग के समन्वय से कोविड-उपयुक्त व्यवहार के बारे में शिक्षित किया गया था। उन्होंने कहा कि वायरल लोड को कम करना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बढ़ने से वायरस उत्परिवर्तन होता है।
अपने स्वागत भाषण में श्रीमती संगीता जोशी, सहायक निदेशक, प्रादेशिक जनसंपर्क ब्यूरो (आरओबी), चंडीगढ़ ने प्रतिभागियों को बताया कि स्वच्छ भारत मिशन 2 अक्टूबर 2014 को खुले में शौच का उन्मूलन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भारत को स्वच्छ बनाने के लिए शुरू किया गया था। सुश्री सपना, सहायक निदेशक, आरओबी, चंडीगढ़ ने वेबिनार का संचालन किया। सत्र का समापन श्री दौलत राम, क्षेत्रीय प्रचार सहायक (एफपीए), क्षेत्रीय जनसंपर्क ब्यूरो (एफओबी), हिसार द्वारा सभी प्रतिभागियों और अतिथि वक्ताओं को धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करने के साथ हुआ।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया