जालंधर ब्रीज: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने का विरोध करने के लिए राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार की निंदा की है।
वड़िंग ने आप के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए, कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया कि राज्य सरकार ने राज्य के हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति पर एतराज़ जताते हुए, विरोध किया गया हो।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने ऐसा करके एक और संदिग्ध सम्मान हासिल कर लिया है। उन्होंने सवाल किया कि आप सरकार इस स्टैंड से क्या संदेश देना चाहती है? यह न्यायपालिका की आज़ादी को चुनौती देने और कमज़ोर करने की कोशिश है, जो आज़ादी और लोकतंत्र के लिए खतरनाक है, क्योंकि एक आज़ाद न्यायपालिका ही आप जैसी ताकतों के खिलाफ़ आज़ादी और लोकतन्त्र की असली रक्षक है, जिनका सत्ता का गलत इस्तेमाल करने का रिकॉर्ड रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप सरकार न्याय प्रणाली में दखल देने की कोशिश करके अपने ही नियमों का उल्लंघन कर रही है, जो हमारे लोकतंत्र का एक स्वतंत्र स्तंभ है। इन हालातों में, उन्होंने सवाल किया कि क्या आप अपनी पसंद की न्यायपालिका चाहती है? उन्होंने राजनीतिक कार्यकारिणी द्वारा न्यायपालिका के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयों के खिलाफ चेतावनी दी है।

More Stories
बाजवा ने न्यायमूर्ति मिश्रा का मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्वागत किया, कहा-न्यायपालिका को निडर रहना चाहिए
पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल होने वाले पीड़ितों की संख्या एक वर्ष में 164 प्रतिशत तक बढ़ी
अमृतसर में सीमा पार से तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपी 15 पिस्तौल और 5 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार