जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के तहत स्कूल ऑफ एमिनेंस कपूरथला में आयोजित पेंटिंग मुकाबलों में एसडीएम मेजर डॉ. इरविन कौर और डी.एस.पी दीप करण सिंह द्वारा पहुँच की गई ।
एस.डी.एम मेजर डॉ. इरविन कौर ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर श्री अमित कुमार पांचाल के निर्देश पर कपूरथला के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
इस अभियान के तहत सभी प्रिंसिपलों और स्कूल प्रमुखों को सुबह की सभा में बच्चों को नशे के प्रति जागरूक करने तथा स्कूलों में रोजाना नशा विरोधी सेमिनार, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए कहा गया है ताकि इन पेंटिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सके।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद उपमंडल स्तर पर विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी ताकि बच्चे नशा विरोधी अभियान में दूत की भूमिका निभा सकें।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू