जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिशनर -कम -ज़िला चुनाव अधिकारी कपूरथला दीप्ति उपल्ल ने कहा कि ज़िले में कोई भी योग्य मतदाता वोट बनाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 के चलते योग्यता तारीख़ 01.01.2022 के आधार पर वोटर सूचियों की स्पैशल सरसरी सुधायी 01.11.2021 से 30.11.2021 तक चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धित भारतीय चुनाव आयोग के आदेशों अनुसार 06 और 07 और 21 नवंबर को बी.एल.ओज़ की तरफ से हर बूथ पर विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे।
ज़िला चुनाव अधिकारी ने आगे बताया कि उक्त के इलावा वोटर सूचियों में सुधार लाने और सभी योग्य नागरिकों को रजिस्ट्रेशन करने के लक्ष्य को मुख्य रखते हुए वोटर हैल्प लाईप एप लांच की गई है। उन्होंने बताया कि इस एप के द्वारा कोई भी व्यक्ति जो 01 जनवरी को 18 साल का हो रहा है और जो कपूरथला का निवासी है वह नई वोट बनवा सकता है, वोट कटवाई जा सकती है, वोट की दरुसती करवाई जा सकती है।
उन्होंने बताया कि इस एप के अंतर्गत उक्त कार्यवाही का ट्रेकिंग स्टेटस भी पता किया जा सकता है और ई -ऐपिक कार्ड भी डाउनलोड किया जा सकता है (केवल साल 2021 दौरान 18 -19 साल के रजिस्टर्ड वोटरों के लिए)। उन्होंने ज़िला के योग्य व्यक्ति विशेष तौर पर युवाओं से अपील की कि भारतीय चुनाव कमिश्न की तरफ से वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए जारी वोटर हैल्पलाइन एप का अधिक से अधिक लाभ उठाया जाये। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए इस दफ़्तर के टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू