जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने आज विजय कुमार जंजूआ को पंजाब पारदर्शिता और जवाबदेही आयोग के नए मुख्य आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई।
1989 बैच के पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी विजय कुमार जंजूआ ने पहले राज्य के मुख्य सचिव के रूप में सेवाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि जंजूआ ने पंजाब के ग्रामीण विकास, उद्योग, श्रम, पशुपालन समेत विभिन्न विभागों में भी काम किया है। उन्होंने भारत सरकार के औद्योगिक नीति और प्रोत्साहन विभाग में उद्योगों के निदेशक के रूप में तीन साल तक सेवा निभाई। इसके साथ ही उन्होंने फतेहगढ़ साहिब जिले के डिप्टी कमिश्नर के रूप में भी सेवाएं दी हैं।
इस शपथ ग्रहण समारोह का संचालन सचिव कार्मिक गुरप्रीत कौर सपरा द्वारा किया गया।
इस मौके पर अन्य अधिकारियों के अलावा विशेष सचिव गौरी पराशर जोशी, रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं विमल सेतिया, निदेशक प्रशासनिक सुधार गिरीश दयालन, विशेष सचिव कार्मिक बलदीप कौर, अतिरिक्त सचिव समन्वय राहुल और अतिरिक्त सचिव कार्मिक नवजोत कौर उपस्थित थे।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित