April 15, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

विजय इंदर सिंगला कैबिनेट साथियों सहित लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों से मिले

Share news

जालंधर ब्रीज:पंजाब के लोक निर्माण और प्रशासनिक सुधार मंत्री विजय इंदर सिंगला ने आज अपने अन्य कैबिनेट साथियों के साथ लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों के घर जाकर उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख साझा किया और भरोसा दिया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा देते हुए सिंगला ने कहा कि पीड़ित परिवारों के लिए न्याय यकीनी बनाया जाना चाहिए और वह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तुरंत बखऱ्ास्त करने और उसके बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ़्तार करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डालते रहेंगे जिन्होंने सड़क पर शांतमयी प्रदर्शन कर रहे किसानों को बेरहमी से कुचल दिया।

विजय इंदर सिंगला ने कहा कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं और खुलेआम उनका कत्ल दिल झकझोरने वाली और बेहद दुखद घटना है। सिंगला ने आगे कहा कि वह उन किसानों के लिए दिल से बेहद दुखी हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दीं परन्तु भाजपा नेताओं द्वारा अपने संकुचित हितों के लिए किसानों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा नेता केंद्र सरकार के तीन काले खेती कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर हमला करने के लिए समाज विरोधी तत्वों को उकसा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि किसानों के हत्याकांड के उपरांत भाजपा नेताओं ने आत्मरक्षा के नाम पर अपने शब्द वापस लेकर यू-टर्न ले लिया।श्री सिंगला ने हमेशा किसानों के साथ खड़े रहने और अपनी आवाज़ बुलंद करने की वचनबद्धता फिर से अभिव्यक्ति और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया।


Share news