जालंधर ब्रीज: विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने आज फगवाड़ा, जि़ला कपूरथला में इम्परूवमैंट ट्रस्ट में बतौर जूनियर सहायक काम कर रहे सन्दीप मित्र के विरुद्ध सरकारी रिकार्ड और रसीदों के साथ छेड़छाड़ करने के कारण फ़ौजदारी मुकदमा दर्ज किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इम्परूवमैंट ट्रस्ट फगवाड़ा के चेयरमैन की शिकायत पर दोषी सन्दीप मित्र के विरुद्ध केस दर्ज किया है। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि सन्दीप मित्र ने सरकारी रिकार्ड और रसीदों के साथ छेड़छाड़ की और सरकार के साथ धोखाधड़ी करने के साथ-साथ अपने रुतबे का नाजायज लाभ लेते हुये सरकारी खजाने को नुकसान पहुँचाया।जांच के दौरान सामने आया कि उक्त दोषी ने सरकारी रसीदों को इस्तेमाल करते हुये नाजायज पैसा इक_ा किया परन्तु खजाने में सम्बन्धित रकम जमा नहीं करवाई। इसके अलावा सन्दीप मित्र ने राजस्व कार्यालय में रजिस्टरियाँ करवाने के दौरान कार्यसाधक अफ़सर के फज़ऱ्ी हस्ताक्षर भी किये।प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो थाना, जालंधर में मुकदमा दर्ज किया गया है और अगामी जांच जारी है।

More Stories
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए,’सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह
डिप्टी कमिश्नर की ओर से किसानों से फसली अवशेषों के उचित प्रबंधन की अपील
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा से डेनमार्क तक: एचपीवी से जुडी गलत सूचना पर शोध को मिली वैश्विक पहचान