जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूूरो ने शिकायतकर्ता की मदद करने के एवज़ में रिश्वत की माँग करने वाले सब-इंस्पेक्टर नरिन्दर सिंह (नंबर 1846 / पटियाला) के खि़लाफ़ रिश्वत का मामला दर्ज किया है। यह सब-इंस्पेक्टर पुलिस चौकी, बस स्टैंड राजपुरा, जि़ला पटियाला में तैनात था।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर नरिन्दर सिंह के विरुद्ध तारीख़ 12.01.2020 को ब्यूरो को एक ऑनलाइन शिकायत मिली थी जिसके आधार पर यह मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता अमनदीप सिंह निवासी रणजीत नगर, पटियाला ने ब्यूरो तक पहुँच की और बताया कि सब-इंस्पेक्टर नरिन्दर सिंह ने शिकायतकर्ता की माता और उसके चाचा के विरुद्ध दर्ज एक पुलिस केस में शिकायतकर्ता की मदद करने के बदले पैसों की माँग की थी।
उन्होंने आगे बताया कि दोषी पुलिस अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत रिश्वतख़ोरी का मामला ब्यूरो के थाना पटियाला में दर्ज किया गया है और अगली पड़ताल जारी है।

More Stories
माँ बगलामुखी छप्पन भोग महोत्सव का आमंत्रण देने पहुंचे प्रबंधक: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर को सौंपा निमंत्रण पत्र
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने जालंधर में निकाली मौन यात्रा
आयकर विभाग, मुंबई ने खेल कोटे के तहत पंजाब के 2 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नियुक्त किया