जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज सब-रजिस्ट्रार (पूर्वी) कार्यालय, लुधियाना में काम कर रहे सुखमनी सिंह एडवोकेट को 9,500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दोषी को अमनदीप सिंह निवासी गाँव जगीरपुर, राहो रोड़, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो तक पहुँच की और दोष लगाया कि दोषी कर्मचारी उसकी नयी दुकान के इंतकाल के लिए 21,500 रुपए की माँग कर रहा था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पहली किश्त के तौर पर 6,000 रुपए पहले ही उक्त कर्मचारी को अदा कर दिए हैं।उसकी जानकारी की जांच करने के बाद लुधियाना की एक विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और दोषी सुखमनी सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से दूसरी किश्त के 9,500 रुपए की रिश्वत लेते मौके पर रंगे हाथों काबू कर लिया गया।प्र्रवक्ता ने बताया कि दोषी कर्मचारी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में मामला दर्जे करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू