जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज राजस्व हलका देवीदास, मुकेरियाँ जि़ला होशियारपुर में तैनात राजस्व पटवारी जतिन्दर बहल को 45,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को शिकायतकर्ता अवतार सिंह निवासी गाँव पोता, जि़ला होशियारपुर की शिकायत पर 45,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ़्तार किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी की तरफ से उसकी ज़मीन का इंतकाल करने के बदले 50,000 रुपए की माँग की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी तरफ से पहली किश्त के तौर पर 5,000 रुपए उक्त पटवारी को दिए जा चुके हैं।
विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में दूसरी किश्त के 45,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत जालंधर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया