जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को 5 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बठिंडा जिले की पी.एस.पी.सी.एल. सब-डिविजऩ मौड़ में तैनात जूनियर इंजीनियर मनमोहन सिंह को विजीलैंस टीम की तरफ से 5 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया गया। इस सम्बन्धी विजीलैंस को शिकायतकर्ता दलजीत सिंह निवासी गाँव जोधपुर पाखर जि़ला बठिंडा द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता ने ब्यूरो तक पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त जूनियर इंजीनियर उसके ट्यूबवैल में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के बदले 10 हज़ार रुपए की माँग कर रहा है। इस शिकायत की जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने दोषी जेई को दो गवाहों और शिकायतकर्ता की हाजिऱी में मौके पर ही 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस के थाना बठिंडा में केस दर्ज कर लिया है और आगे की पड़ताल जारी है।

More Stories
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील