जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पुलिस चौकी शंकर, थाना सदर नकोदर ज़िला जालंधर में तैनात ए.एस.आई. संता सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई. को शिकायतकर्ता कुलजीत सिंह की शिकायत पर पकड़ा है जोकि नकोदर में गैस एजेंसी में काम करता है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि एक पुलिस केस में उसे शामिल न करने के बदले उक्त ए.एस.आई. द्वारा 20,000 रुपए रिश्वत की माँग की गई है। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि वह मुलजिम ए.एस.आई. को पहले ही 5,000 रुपए पहली किश्त के तौर पर दे चुका है।
विजीलैंस ने शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में दूसरी किश्त के 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्रवाई कर आरंभ दी गई है।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार