जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम दौरान जून महीने में अलग-अलग तरह के रिश्वतखोरी के 8 मामलों में 9 सरकारी कर्मचारियों और 1 प्राईवेट व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया जिसमें पुलिस के 3 मुलाज़ीम और राजस्व विभाग के 2 कर्मचारी शामिल हैं।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए चीफ़ डायरैक्टर-कम-डी.जी.पी. विजीलैंस ब्यूरो पंजाब श्री बी.के. उप्पल ने कहा कि ब्यूरो ने इस अरसे दौरान सरकारी कर्मचारियों और अन्यों के दरमियान हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए ठोस कोशिशें की हैं।उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने अलग-अलग अदालतों में विजीलैंस की तरफ से दर्ज 12 मुकदमों में चालान दाखि़ल किये गए। इस समय दौरान भ्रष्टाचार के मामलों की पूरी गहराई के साथ जांच के लिए 6 विजीलैंस जांच भी दर्ज की गई। इसके अलावा इसी अरसे दौरान की विजीलैंस जांच के आधार पर 4 नये मुकदमे भी दर्ज किये गए हैं।

More Stories
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे