जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान मई महीने में अलग-अलग तरह के रिश्वतखोरी के 12 मामलों में 18 सरकारी कर्मचारियों और 4 प्राईवेट व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया, जिसमें पुलिस, खनन और स्वास्थ्य विभाग के 3-3 कर्मचारी शामिल हैं।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए चीफ़ डायरैक्टर-कम-डी.जी.पी. विजीलैंस ब्यूरो पंजाब बी.के. उप्पल ने कहा कि ब्यूरो ने इस अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों और अन्य लागों के दरमियान हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने मई महीने के दौरान विभिन्न अदालतों में विजीलैंस द्वारा 13 मुकदमों में चालान दाखि़ल किए गए। इस समय के दौरान भ्रष्टाचार के मामलों की पूरी गहराई के साथ जांच के लिए 5 विजीलैंस पड़ताल भी दर्ज की गई हैं। इसके अलावा विजीलैंस पड़ताल के आधार पर 8 नए मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया