समाज से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के उद्देश्य से पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 31 अक्तूबर से 6 नवंबर तक राज्य में विजीलैंस जागरूकता सप्ताह मनाया जायेगा और ब्यूरो के समूह अधिकारियों/कर्मचारियों को पहले दिन विजीलैंस भवन एस.ए.एस. नगर में शपथ ग्रहण करवाई जायेगी।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान विजीलैंस ब्यूरो की सभी रेंज और यूनिट इस साल के लिए केंद्रीय विजीलैंस आयोग द्वारा घोषित किए गए ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत- विकसित भारत’ के संदेश को फैलाने के लिए राज्य भर में जागरूकता मुहिम चलाएंगी।
उन्होंने आगे बताया कि सभी फील्ड अफसरों को पहले ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक संस्थाओं, सोसायटियों आदि में बैनर, पोस्टर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का प्रयोग कर जागरूकता पैदा करने के लिए सूचित कर दिया गया है, जिससे ब्यूरो द्वारा सरकारी दफ़्तरों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए किए जा प्रयासों और नौजवानों को भ्रष्टाचार के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए जवाबदेह बनाया जा सके।

More Stories
केवल सिंह ढिल्लों ने लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे की तैयारियों का जायजा, रेलवे स्टेशन और रैली स्थल का किया निरीक्षण
महज 5 वर्ष की उम्र में 1455 पौधे लगाकर पेश की मिसाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मानित
ऑपरेशन प्रहार 3.0 शुरू डीआईजी जालंधर रेंज के नेतृत्व में ऑपरेशन; एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया