जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान पुलिस थाना, हरियाणा, जि़ला होशियारपुर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर-लोकल रैंक (ए.एस.आई.) राजिन्दर सिंह को 5000 रुपए की रिश्वत माँगने और लेने के लिए गिरफ़्तार किया है।
आज यहाँ यह खुलासा करते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पुलिस कर्मचारी बस्सी नौं, हरियाणा के रहने वाले संजय उर्फ आशु की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया कि उपरोक्त पुलिस कर्मचारी ने शिकायतकर्ता के खि़लाफ़ हरियाणा थाने में दर्ज एक केस का अदालत में चालान पेश करने के बदले 5000 रुपए रिश्वत के तौर पर देने की माँग की है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जाँच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की जालंधर रेंज की एक टीम ने जाल बिछाया और दोषी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के पुलिस थाना, जालंधर रेंज में मुलजि़म ए.एस.आई. के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जाँच जारी है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित