जालंधर ब्रीज: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब, जिला अमृतसर में तैनात एक सुरक्षा गार्ड जतिंदर सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आज यहां इस बात का खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को रेशम सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उक्त आरोपी ने हथियार लाइसेंस के लिए नेगेटिव डोप टेस्ट सर्टिफिकेट जारी करवाने के बदले 15,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7(ए) के तहत मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वाड थाने में मामला दर्ज किया गया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अपराध में अन्य आरोपियों की संलिप्तता और कार्यप्रणाली की जांच की जा रही है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे जांच जारी है।

More Stories
नशामुक्त पंजाब’ यात्राओं का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत,13 दिनों की यात्राओं ने जन आंदोलन का रूप लिया: केवल सिंह ढिल्लों
सीमा पार से तस्करी के लिए अमरूदों के बाग़ का इस्तेमाल कर रहे तीन आरोपी 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा