April 12, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

10,000 रुपए रिश्वत लेता अनुसूचित जाति भू विकास और वित्त निगम का जिला मैनेजर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पंजाब अनुसूचित जाति भू विकास और वित्त निगम, तरन तारन में जिला मैनेजर चिमन लाल को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी तरन तारन जिले के गांव गिधड़ी बघीहारी के एक शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उसकी दिव्यांग बहन ने साल 2009 में उक्त कॉरपोरेशन से 1,00,000 रुपए का कर्ज लिया था। इसके बाद सरकार ने ऐसे कर्जों की माफी का एलान किया था, लेकिन उक्त मैनेजर ने सरकार द्वारा माफ किए गए कर्ज की प्रक्रिया और इसका निपटारा करने के लिए उससे 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक तस्दीक के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाने अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे जांच जारी है।


Share news

You may have missed