जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत आज सेवानिवृत्त ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ.) सुरेश कुमार, होशियारपुर के ब्लॉक भुंगा में तैनात पंचायत अधिकारी राजेश कुमार, होशियारपुर जिले के ब्लॉक टांडा में तैनात पंचायत सचिव लक्की ठाकुर और होशियारपुर जिले के मुकेरियां के निवासी एक अन्य व्यक्ति धीरज कुमार गिल को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को दीनानगर, जिला गुरदासपुर के निवासी चंद्र शेखर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि उक्त आरोपियों ने 10 लाख रुपये से अधिक की सरकारी अनुदानों को अवैध तरीके से निकाल लिया था। ये अनुदान गुरदासपुर जिले के गांव छोटा बयानपुर और चेचियां छोरियां के लिए दी गई थीं। उक्त आरोपियों ने गुरदासपुर जिले में अपनी तैनाती के दौरान आपसी मिलीभगत से इन सरकारी अनुदानों को धीरज कुमार गिल नामक व्यक्ति के बैंक खाते में अवैध रूप से स्थानांतरित कर दिया। इस धोखाधड़ी का पता चलने के बाद, उन्होंने एक महीने बाद इन अनुदानों को अपने अन्य करीबी व्यक्तियों के खातों में वापस स्थानांतरित कर लिया।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी आरोपियों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा और अन्य पूछ ताछ जारी है।

More Stories
प्रतिस्पर्धा नहीं, पूरकता ही चिकित्सा का मूल सिद्धांत : प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय
नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए छठी इंद्रिय के माध्यम से तकनीकी शिक्षा
‘सतलुज’ फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं; लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक : सरदार रवनीत सिंह