जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत ज़िला संगरूर के गाँव झाड़ों के निवासी एक आम व्यक्ति, हरप्रीत सिंह को पुलिस कर्मचारियों के लिए 10,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आज यहां यह खुलासा करते हुए विजीलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर एक महिला द्वारा दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी हरप्रीत सिंह ने संगरूर ज़िले के थाना चीमा में दर्ज एक पुलिस मामले में शिकायतकर्ता और उसके पारिवारिक सदस्यों की मदद करने के बदले थाना प्रभारी (एसएचओ) और जांच अधिकारी जसबीर सिंह, सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) द्वारा शिकायतकर्ता से 60,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह भी सिद्ध हुआ कि उक्त आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से उक्त पुलिस कर्मचारियों के लिए 10,000 रुपये ले चुका था।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त आरोपी और एएसआई जसबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून की धारा 7 और 7ए तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की आगामी जांच के दौरान संबंधित एसएचओ की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया