जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज नगर कौंसिल, गुरदासपुर में तैनात सहायक टाउन प्लैनर (ए. टी. पी.) चरनजीत सिंह को एक स्थानीय आर्किटेक्ट से 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आज यहाँ एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारी गुरदासपुर जिले की तहसील दीनानगर के गाँव आनन्दपुर के रहने वाले एक आर्किटेक्ट की तरफ से शिकायत दर्ज करवाने के उपरांत की गई है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने गुरदासपुर शहर में अपने प्रोजैक्ट के लिए एन. ओ. सी. के लिये आवेदन दिया था और इस सम्बन्धी फाइल को शुरू में बिलडिंग इंस्पेक्टर और ड्राफटसमैन द्वारा मंज़ूरी दे दी गई थी परन्तु बाद में अंतिम मंजूरी के लिए उक्त ए. टी. पी. को भेज दिया गया। शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि मुलजिम ने जानबुझ कर अनावश्यक ऐतराज़ उठाए और फाइल को मंज़ूरी देने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक तस्दीक के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर ए. टी. पी. चरनजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी उक्त मुलजिम के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना, अमृतसर रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और मुलजिम को कल समर्थ अदालत में पेश किया जायेगा।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया