June 16, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

10 लाख रुपए की रिश्वत मांगने वाला ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Share news

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान आज सी. आई. ए. समाना, पटियाला में तैनात ए. एस. आई. रघुवीर सिंह को रिश्वत के तौर पर 6 लाख रुपए लेने और 4 लाख रुपए अतिरिक्त की मांगने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।
यह जानकारी देते हुये आज यहाँ विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शैंपी सिंह पुत्र परमजीत सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई आनलाइन शिकायत की जांच के उपरांत उक्त पुलिस मुलाज़ीम को गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त ए. एस. आई. सबंधित थाने में उसके खि़लाफ़ दर्ज किये एक मुकदमे की जांच में शामिल होने के बदले 10 लाख रुपए की माँग कर रहा है। उसने आगे दोष लगाया कि उक्त ए. एस. आई 27- 04- 2023 को पहले ही रिश्वत के तौर पर 6 लाख रुपए ले चुका है और बाकी 4 लाख रुपए की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो यूनिट पटियाला ने शिकायत की पड़ताल करके पुलिस मुलाज़ीम को 6 लाख रुपए की रिश्वत लेने और शिकायतकर्ता से बाकी रकम की माँग करने के मामले में दोषी पाये जाने के उपरांत उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है। मुलजिम ए. एस. आई. को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उसे कल माननीय अदालत में पेश किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 4000 रुपए रिश्वत लेने वाला पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अंतर्गत राजस्व हलका अबलोवाल, ज़िला पटियाला में तैनात एक राजस्व पटवारी नछत्तर सिंह को 4 000 रुपए रिश्वत की लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध यह मुकदमा पटियाला जिले के रिवास ब्राह्मणां निवासी लक्ष्मण दास की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

प्रवक्ता ने और जानकारी देते हुये बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पटवारी ने उसके पिता की मौत के बाद उसकी ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले 4000 रुपए रिश्वत माँगी है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि पटियाला रेंज की विजीलैंस यूनिट ने शिकायत में लगाए गए दोषों की पड़ताल करते हुये मुलजिम पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस सम्बन्धी उक्त राजस्व अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।


Share news

You may have missed