जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान आज मानसा जिले की तहसील झुनीर में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क गुरप्रकाश सिंह और चौकीदार मंगत सिंह को 2000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि रजिस्ट्री क्लर्क और चौकीदार को बहादर सिंह निवासी गाँव बुर्ज भलाई के, जि़ला मानसा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया है कि मुलजिम क्लर्क उसकी जायदाद सम्बन्धी अदालती हुक्मों को लागू करने के लिए 5000 रुपए की माँग कर रहा था परन्तु सौदा 2000 रुपए में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि वह इसी काम के लिए नायब तहसीलदार, झुनीर को पहले ही 15,000 रुपए दे चुका है।
उसकी सूचना की जांच के उपरांत विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और दोषी चौकीदार को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में रजिस्ट्री क्लर्क की तरफ़ से शिकायतकर्ता से 2000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि रिश्वतखोरी के इस मामले में दोषी रजिस्ट्री क्लर्क को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है और दोनों दोषियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में मुकदमा दर्ज करके आगे जांच आरंभ कर दी गई है।

More Stories
बीआईएस द्वारा जालंधर में IS 15658:2021 – कंक्रीट पेविंग ब्लॉक्स पर दो दिवसीय कैप्सूल कोर्स का आयोजन
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा