February 20, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

विजीलैंस ने 15,000 रुपए की रिश्वत लेता सहायक जेल अधीक्षक रंगे हाथों दबोचा

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मॉडर्न जेल फरीदकोट में तैनात सहायक जेल अधीक्षक हरबंस सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।


इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सहायक जेल अधीक्षक को शिकायतकर्ता सतविन्दर सिंह, निवासी गाँव टहना, जि़ला फरीदकोट की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा जेल में बंद है और उसकी बैरक में से मोबाइल फ़ोन बरामद होने पर उसके भतीजे के खि़लाफ़ पुलिस केस दर्ज न करने के बदले उक्त सहायक जेल अधीक्षक की तरफ से 15,000 रुपए की माँग की गई है।


विजीलैंस की तरफ से शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी सहायक जेल अधीक्षक को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।


Share news