
जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आज भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को बने छे: महीने से अधिक हो चुके हैं, लेकिन सरकार जनता से किए कोई भी वादे पूरे नहीं किए हैं। पंजाब में कानून-व्यवस्था जैसी कोई बात नहीं है। राज्य में राष्ट्र-विरोधी ताकतें सिर उठा रही हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब का माहौल ऐसा बना दिया है कि राज्य का हर आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब तथा राज्य की जनता को भगवान भरोसे छोड़ कर अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार में मस्त हैं।
अश्वनी शर्मा ने पंजाब में नशे से रोजाना हो रही मौतों पर भगवंत मान सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज पंजाब के घरों में राशन पहुँचें ना पहुँचे लेकिन नशे की डिलवरी घर पर हो रही है। पंजाब में आज नशे से नौजवान ही नहीं, बल्कि नौजवान लड़कियां भी सरेआम सड़कों पर डगमगाती हुई नज़र आने लगी हैं, जो कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पंजाब में दिन-ब-दिन नशे की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसका स्पष्ट मतलब है कि भगवंत मान और केजरीवाल दोनों ही पंजाब में नशे के दरिया को रोकने में नाकाम साबित हुए हैं। भगवंत मान और केजरीवाल जो पंजाब से नशे को महज़ कुछ दिनों में खत्म करने के बड़े-बड़े दावे करते थे, वो अब इस मुद्दे पर बात करने से भी कतराते हैं।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को SYL मुद्दे पर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करना चाहिए। अश्वनी शर्मा ने कहा कि SYL मुद्दे पर पंजाब भाजपा का रुख बिलकुल स्पष्ट है, हम पंजाब से पानी की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि भगवंत मान सिर्फ नौकरियों की घोषणाएं ही कर रहे हैं, लेकिन पंजाब के बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है, सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा। भगवंत मान के पिछले छे: महीने के कार्यकाल में राज्य में कार्य नहीं बल्कि राज्य में सिर्फ जगह-जगह प्रदर्शन ही हो रहे हैं। अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करने वाले संगठनों के कर्मचारियों की आवाज़ दबाने के लिए पंजाब सरकार उन पर लाठीचार्ज करवा रही है।
अश्वनी शर्मा ने पत्रकारवार्ता के उपरंत कई पार्टियों के नेताओं को भाजपा परिवार का सिरोपा देकर पार्टी में शामिल करवाया।
डॉ. सुभाष शर्मा (प्रदेश महासचिव) ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा लुधियाना के जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंघल के नेतृत्व में आज भाजपा परिवार में लुधियाना से पार्षद प्रभजोत कौर, बीसी आयोग पंजाब के पूर्व अध्यक्ष निर्मल सिंह, सेवानिवृत्त एसपी पंजाब पुलिस सतीश मल्होत्रा, शिरोमणि अकाली दल के पीऐसी सदस्य बलजिंदर सिंह पनेसर, शिरोमणि अकाली दल के अप्रवासी विंग के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, लुधियाना से पूर्व पार्षद राधा कृष्ण, एंटी नोर्कोटिक सैल समाना के चेयरमैन गुरसेवक सिंह देओल, लुधियाना से पूर्व पार्षद सुमित मल्होत्रा, यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव विशाल त्यागी, पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह रीटा, लुधियाना से इंजिनियर व सोशल वर्कर हरकंवलदीप सिंह अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं।
अश्वनी शर्मा तथा डॉ. सुभाष शर्मा ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी नए सदस्यों को पार्टी में बनता पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। यह सभी जमीन से जुड़े हुए व जनता के बीच रहने वाले कार्यकर्त्ता हैं और यह सभी भाजपा की विचारधारा तथा केंद्र सरकार की नीतियों को अपने-अपने इलाके में घर-घर पहुंचा कर भाजपा को और मजबूत करेंगें। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, परमिंदर सिंह बराड़, गुरप्रीत काँगड़, जनार्दन शर्मा आदि उपस्थित थे।
More Stories
स्वास्थ्य मंत्री ने पुर्नवास केंद्र का दौरा कर अधिकारियों के साथ रंगला पंजाब स्कीम, डेंगू-चिकनगुनिया व युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
डिप्टी कमिश्नर की हीटस्ट्रोक से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की अपील
जालंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में योगाभ्यास कर राज्य स्तरीय ‘सी.एम. दी योगशाला’ प्रोग्राम का किया नेतृत्व