February 15, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

विजीलैंस द्वारा रिश्वत के मामले में फ़रार ए. एस. आई. गिरफ़्तार

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज लुधियाना जिले के थाना सुधार में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर ( ए. एस. आई.) सुखदेव सिंह को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है।
ज़िक्रयोग्य है कि भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 के अधीन तारीख़ 16. 06. 2023 को थाना सुधार में एफ. आई. आर नंबर 48 दर्ज की गई थी और बाद में इस मामले की जांच विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रेंज को सौंप दी गई थी।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि ए. एस. आई. सुखदेव सिंह ने उसका ज़ब्त किया आटो रिक्शा छोड़ने के बदले 1500 रुपए रिश्वत ली थी और मुलजिम ए. एस. आई. ने इससे पहले भी उससे 2500 रुपए रिश्वत ली थी। शिकायतकर्ता ने उक्त ए. एस. आई. की उससे 1500 रुपए रिश्वत लेते हुए की वीडियो भी पेश की थी।

उन्होंने बताया कि उक्त ए. एस. आई. फरार था और उसकी आगामी ज़मानत अतिरिक्त सैशन जज, लुधियाना की अदालत ने ख़ारिज कर दी थी। प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रेंज की टीम ने आज ए. एस. आई. सुखदेव सिंह को बरनाला जिले के गाँव गागेवाल से गिरफ़्तार किया है और उसे कल अदालत में पेश किया जायेगा।


Share news