तस्वीर: उपायुक्त, कपूरथला श्रीमती दीप्ति उप्पल
जालंधर ब्रीज: कपूरथला जिले के भोलाथ उपमंडल के नंगल लुबाना गांव में संक्रमण की दर पहली लहर के दौरान 10 प्रतिशत से अधिक थी। आज, नाटकीय रूप से वापसी करते हुए, गांव में दूसरी लहर के दौरान 1% से कम संक्रमण दर दर्ज करने के साथ-साथ, 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के 90% से अधिक पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है।स्थानीय आबादी में कुछ झिझक के कारण 2020 में कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान स्वास्थ्य विभाग को गांव में परीक्षण के लिए बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा। इससे, करीब 5000 की आबादी वाले इस गांव में संक्रमण की दर, बढ़कर 10% से अधिक हो गई।

इस बार इस महामारी से निकलने के लिए ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग ने इसे चुनौती के रूप में लिया। कुल जनसंख्या में से 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की संख्या 1334 थी जो टीकाकरण के लिए लक्षित थे। क्योंकि वे अतिसंवेदनशील लोगों की श्रेणी में आते थे। ग्रामीणों के बड़े समर्थन से, कई विशेष शिविरों का आयोजन किया गया और परिणामस्वरूप, 45 वर्ष से ऊपर की आबादी के 90% से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के बारे में बात करते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ), डॉ. किरनप्रीत कौर सेखों ने कहा, “इस आयु वर्ग के लोग जिन्हें टीका नहीं लगाया गया है, वे या तो विदेश में रह रहे हैं या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।”
कपूरथला की उपायुक्त श्रीमती दीप्ति उप्पल ने कहा कि प्रशासन ने गांव और अनुमंडल को सुरक्षित रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा, “यह सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी चल रहे हैं ताकि अज्ञानता, इस बीमारी के और फैलने का कारण न बने। “उन्होंने ग्रामीणों और स्वास्थ्य कर्मियों की भी सराहना की, जिनके अथक उत्साह और ईमानदारी, इस सफलता को साकार करने की कुंजी थी।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित