जालंधर ब्रीज: जोनल टूर्नामेंट के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में खेली जा रही U -14 राज सिंह डुंगरपुर ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम ने विदर्भा को मैच में हराकर सेमी फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस दो दिवसीय मैच के आखिर दिन उत्तर प्रदेश ने नेट रनरेट के चलते सेमी फाइनल में अपनी जगह बनाई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विर्दभा की टीम 68 ओवर में 190 रन बनाए । उत्तर प्रदेश की ओर से कृष्णा यादव ने 3 विकेट लिए, बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश ने मैच समाप्त होने तक 306 रन 7 विकेट खोकर बनाए तथा पहली इनिंग लीड से यह मैच अपने नाम किया।
उत्तर प्रदेश की तरफ से अंश मिश्र ने 103 रन बनाए जबकि रुद्रांश शर्मा ने 70 रन बनके उनका साथ दिया। सेमी फाइनल में उत्तर प्रदेश टीम का सामना मेज़बान टीम छत्तीसगढ़ से 01 फरवरी को खेला जाएगा।

More Stories
भारत ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला मेजबान बना
राजकुमार चौधरी और प्रिंस शर्मा के अर्धशतकों से आईटीसी इलेवन की शानदार जीत
बीआरपीएल द्वारा पहला महिला क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित