February 9, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर देशभर में “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया: एन.के. वर्मा

Share news

जालंधर ब्रीज: आज पूरे देश में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने पूरे उत्साह के साथ “यूनिटी मार्च” में भाग लिया।

चंडीगढ़ में यूनिटी मार्च की शुरुआत सुबह 6:30 बजे सूखना लेक से हुई, जहाँ पंजाब के माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर, राज्यपाल के सलाहकार, भाजपा चंडीगढ़ इकाई के प्रधान जे.पी. मल्होत्रा, तथा पंजाब लीगल सेल के संयोजक एडवोकेट एन.के. वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। राज्यपाल श्री कटारिया ने उपस्थित नागरिकों को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और नशामुक्त समाज बनाने की शपथ भी दिलाई।

विधानसभा क्षेत्र खरड़ में भी यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें बीजेपी मीत प्रधान सुभाष शर्मा, लीगल सेल संयोजक एन.के. वर्मा, जिला प्रधान संजीव वशिष्ठ, सह-खजांची सरदार सुखविंदर सिंह गोल्डी, रणजीत सिंह गिल, कमलदीप सैनी, संजीव खन्ना, गुरदेव सिंह सैनी, बनी संधू, नरेंद्र सिंह राणा, दविंदर गुप्ता, पवन मनोचा, मुल्लापुर, नयागांव ओर मोहाली के मंडल प्रधान पुनीत सिंगला, जोगिंद्र सिंह, राकेश गुप्ता, नयागांव से प्रमोद कुमार, युवा मोर्चा प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता व स्कूलों के बच्चे शामिल हुए।

एन के वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की स्वतंत्रता के बाद 567 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित किया, जो आज भी देश की एकता और शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि जहाँ कांग्रेस ने 70 वर्षों तक ऐसे लौह पुरुष को उचित सम्मान नहीं दिया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” का निर्माण कर पूरे राष्ट्र की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।

अंत में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे अखंड भारत की एकता, स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की रक्षा हेतु सरदार पटेल के आदर्शों पर चलेंगे और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देंगे। जय हिंद।


Share news