February 10, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृतसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता की

Share news

जालंधर ब्रीज: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा, “मादक द्रव्यों के सेवन के उन्मूलन के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता”कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संदेश पढ़ा गया, जिसमें उन्होंने एक स्वस्थ और समृद्ध भारत के निर्माण में नशा मुक्त भारत अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना कीअमृतसर में आयोजित इस अवसर पर 10,000 से अधिक छात्रों, आध्यात्मिक संगठनों और पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और शपथ लीनशा मुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों में छह करोड़ से अधिक लोगों ने भाग लिया

दुनिया के सबसे बड़े समुदाय-संचालित नशीली दवाओं की मांग में कमी लाने वाले आंदोलनों में से एक, नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) ने आज गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर में एक भव्य राष्ट्रीय समारोह के साथ अपने पाँच सफल वर्ष पूरे कर लिए। इस कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज के छात्रों, बीएसएफ कर्मियों, स्वयं सहायता समूहों, आध्यात्मिक संगठनों, युवा क्लबों और गैर-सरकारी संगठनों सहित 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया और माननीय केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक विशेष संदेश पढ़ा गया, जिसमें उन्होंने सभी हितधारकों को बधाई दी और इस बात पर ज़ोर दिया कि नशा मुक्त भारत केवल सामूहिक संकल्प, निरंतर सामाजिक प्रयासों और प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान, ओलंपियन, प्रतियोगिता विजेताओं, मास्टर स्वयंसेवकों, पुनर्वासित नशाग्रस्त व्यक्तियों और नशामुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।

समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने एनएमबीए को और मज़बूत बनाने के लिए चार नई डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया। इसमें तीन पोर्टल और एक ऐप का शुभारंभ शामिल था।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने समारोह में 10,000 से अधिक प्रतिभागियों को शपथ दिलाई।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा पंजाब सरकार के सहयोग से आयोजित इस समारोह में भौतिक और आभासी माध्यमों से छह करोड़ से अधिक लोगों की अभूतपूर्व राष्ट्रव्यापी भागीदारी देखी गई।

इस अवसर पर बोलते हुए, पंजाब के माननीय राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, शैक्षणिक संस्थानों और आध्यात्मिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों से एनएमबीए को एक सच्चे जन आंदोलन में बदलने की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने मादक द्रव्यों के सेवन के उन्मूलन और एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त भारत के निर्माण के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश एनएमबीए के राष्ट्रीय समापन समारोह के लिए तैयार

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 2,10,000 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जिला प्रशासन/नगरपालिकाओं के माध्यम से 2,000 से अधिक स्थान, 6,100 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थान, 35,000 से अधिक स्कूल, 1.35 लाख से अधिक एसएचजी/आशा समूह और विभिन्न सरकारी विभाग शामिल थे।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम तेलंगाना के मंत्री एनएमबीए समारोहों में शामिल हुए।

एनएमबीए के पांच वर्षों (2020-2025) की प्रमुख उपलब्धियां:

  • 8.09 करोड़ युवाओं और 5.49 करोड़ महिलाओं सहित 23.74 करोड़ से अधिक लोगों को जागरूक किया गया
  • 17 लाख से अधिक शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी
  • नशामुक्ति उपचार चाहने वाले लोगों की संख्या में 427% की वृद्धि (2020-21 में 1.86 लाख से 2024-25 में 7.98 लाख तक)
  • 5.72 लाख स्वस्थ हुए लोग अब अभियान में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं
  • 20,000 से अधिक समर्पित मास्टर स्वयंसेवक
  • नशामुक्ति सुविधाओं की संख्या 490 से बढ़कर 780 हो गई
  • आध्यात्मिक संगठनों के साथ सहयोग से 3.37करोड़ लोगों तक पहुँच
  • टोल-फ्री हेल्पलाइन 14446 चालू; मानस और आगामी टेलीमानस के साथ एकीकरण

तीन महीने के एक जीवंत पूर्व-आयोजन अभियान (अगस्त-अक्टूबर 2025) ने प्रतियोगिताओं, मैराथन, रैलियों और कमजोर वर्गों के बीच लक्षित जागरूकता अभियानों के माध्यम से करोड़ों नागरिकों को शामिल किया।

नशा मुक्त भारत अभियान एक शक्तिशाली जन आंदोलन के रूप में उभरा है, जिसने कलंक को तोड़ा है, आशा की किरण जगाई है और एक स्वस्थ, नशा मुक्त भारत का मार्ग प्रशस्त किया है।


Share news