February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को रथ यात्रा की शुभकामनाएँ दीं

Share news

जालंधर ब्रीज: केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने लोगों को रथ यात्रा की शुभकामनाएँ दीं हैं। अपने ट्वीट (Tweet) संदेश में श्री अमित शाह ने कहा कि “रथ यात्रा के पावन अवसर पर मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। महाप्रभु जगन्नाथ सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि प्रदान करें। भगवान जगन्नाथ सभी पर अपनी कृपा बनायें रखें और शीघ्र ही देश को कोरोना महामारी से मुक्त करें ऐसी कामना करता हूँ। जय जगन्नाथ!”

केंद्रीय गृह मंत्री ने कल पुरी रथ यात्रा की अनुमति देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया था। श्री अमित शाह ने कहा कि रथयात्रा को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिलने से पूरे देश में उत्साह और आनंद का माहौल है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उनके साथ-साथ देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए हर्ष की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल श्रद्धालुओं की भावनाओं को समझा, बल्कि इस मामले का सकारात्मक हल निकले, इसके लिए तुरंत प्रयास शुरू किए, जिससे हमारी यह महान परंपरा कायम रही।


Share news

You may have missed