March 21, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के अंतर्गत गांव डगाना कलां में नवजन्मी बच्चियों की लोहड़ी डाली

Share news

जालंधर ब्रीज: डायरेक्टर सामाजिक सुरक्षा और महिला व बाल विकास विभाग के निर्देशों व जिला प्रोग्राम अधिकारी अमरजीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में आज सी.डी.पी.ओ. होशियारपुर मंजू बाला की ओर से गांव डगाना कलां, ब्लाक होशियारपुर-1 में नवजन्मी 10 बच्चियों की लोहड़ी डाली गई। इस मौके पर विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह के कार्यालय इंचार्ज हरप्रीत सिंह धामी ने विशेष तौर पर शिरकत की।

समागम को संबोधित करते हुए सी.डी.पी.ओ. मंजू बाला ने कहा कि आज के युग में लडक़े व लड़कियां बराबर हैं। इस लिए लड़कियों को लडक़ों के बराबर मौके देकर हम उनको उनके पैरों पर खड़ा करने के योग्य बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है, जिसके साथ अच्छे समाज की सृजना की जा सकती है।

इस मौके पर जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत कौर ने बच्चियों की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इसी तरह वन स्टाप सैंटर की परमिंदर कौर की ओर से महिलाओं के अधिकारों के लिए किए जा रहे कार्यों संबंधी विस्तार से जानकारी दी गई। समागम के दौरान सरकारी हाई स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया।

समागम के अंत में नवजन्मी बच्चियों को तोहफे देकर सम्मानित किया गया व स्कूली बच्चियों, जिन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया, उनका भी सम्मान किया गया। इस मौके पर सरपंच मीना कुमार व एक्स सर्विसमैन क्लब का भी विशेष तौर पर सम्मान किया गया। इस दौरान हैड टीचर हरप्रीत कौर, दलजीत कौर, आंगनवाड़ी वर्कर सीता देवी व अमृतपाल कौर, समूह सुपरवाइजर व बड़ी गिनती में इलाका निवासी उपस्थित थे। स्टेज सचिव की भूमिका रविंदर कौर सुुपरवाइजर ने बाखूबी निभाई।


Share news