March 21, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पंजाब सरकार को जगाने के लिए उतरेगी सड़कों पर

Share news

जालंधर ब्रीज: भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पंजाब की समूची लीडरशिप हजारों कार्यकर्ताओं सहित पंजाब सरकार (आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार) के 11 महीने के शासन में पंजाब में बिगड़ी कानून-व्यवस्था व पंजाब सरकार की जन-विरोधी नीतियों के विरुद्ध 9 मार्च 2023, वीरवार को सुबह 11 बजे भाजपा मुख्यालय, सैक्टर 37-A, चंडीगढ़ से चल कर पंजाब विधानसभा का घेराव करेगी।

भाजपा पंजाब के प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने नेतृत्व में भाजपा लीडरशिप व् समूचे पंजाब से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में इक्कठे होकर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा की तरफ कूच करेंगें।


Share news