जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का आज जालंधर दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर के निवास स्थान पर पहुंचने पर पुष्पित भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय सैकड़ो की संख्या में पार्टी पदाधिकारीयो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गर्मजोशी से उनका जोरदार स्वागत किया और उसके बाद भाजपा जालंधर शहरी के कोर ग्रुप के सदस्यों ने उनके साथ संगठनात्मक मुद्दों पर बैठक कर चर्चा की।
इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया संगठन महामंत्री श्री मंत्री श्री निवास्लु, जालंधर के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व संसदीय सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी ,राजेश बाघा, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ,जगबीर बराड़ ,सरबजीत सिंह मक्कड़ ,अविनाश चंद्र ,पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा,सुभाष सूद, अमरजीत सिंह अमरी, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी, अमरजीत सिंह गोल्डी, राजेश कपूर ,जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,दविंदर कालिया, दविंदर भारद्वाज, जिला सचिव अमित भाटिया, व अन्य उपस्थित थे ।
इस अवसर पर भाजपा पंजाब प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि पार्टी की मजबूती और पंजाब के विकास के लिए सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर पंजाब की तरक्की और विकास के लिए काम करेंगे। अश्विनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बुरी तरह से फेल साबित हुई है और हम उनकी नाकामियों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे और जनता को पंजाब सरकार की खराब नीतियों से अवगत करवाएंगे आज पूरे प्रदेश में गुंडाराज अराजकता अपने पूरे चरम पर है।
भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी पंजाब में और मजबूत होगी और हम सभी मिलकर जनता के मुद्दों को उठाने और उनके समाधान के लिए काम करेंगे आम आदमी पार्टी की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित राजन शर्मा, साहिल शर्मा, नीरज गुप्ता, वरुण नागपाल, संजीव शर्मा मनी ,नितिन बरोल,यजित हुरिया,हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा, दिनेश शर्मा, अजय जुल्का, हरविंदर सिंह गोरा, नरेश दीवान, सनी भगत, दीपक भाटिया, अनिल भाटिया,प्रणव,लक्षित,रोहित शर्मा, जतिन शर्मा, डेविड,जॉन,हेमंत पाठक,अशोक कुमार,सुमित सेन,रुपिंदर फुल,राजू नेगी,अमित भल्ला,जगजीत सिंह जग्गू,निक्कू नेगी, मोहित कुमार, विक्की, अजय ठाकुर, सरजीत कुमार ।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू