जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार की ओर से जरुरतमंद लड़कियों को शादी के मौके पर आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत दी जाती 51 हजार रुपए की वित्तिय सहायता जिले में कुल 1234 लाभार्थियों के बैंक खातों में आनलाइन मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से 6,29,34,000 रुपए की राशी डाल दी गई है।
जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग की ओर से नवंबर 2022, दिसंबर 2022 व जनवरी 2023 में अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग से संबंधित योग्य लाभार्थियों को 51-51 हजार रुपए के हिसाब से राशी मुहैया करवाई गई है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग से संबंधित 380 योग्य लाभार्थियों को नवंबर 2022 में 1,93,80,000 रुपए, दिसंबर 2022 में 480 लाभार्थियों को 2,44,80,000 रुपए व जनवरी 2023 में 374 लाभार्थियों को 1,90,74,000 रुपए की राशी आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत मुहैया करवाई गई है।
ब्रम शंकर जिंपा ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र शादी से 30 दिन पहले व विवाह की तिथि के बाद 30 दिन के भीतर निर्धारित प्रोफार्मे में देना जरुरी है। उन्होंने बताया कि यह प्रार्थना पत्र संबंधित तहसील स्तर पर कार्यालयों या सुविधा केंद्र में दिए जा सकते हैं।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया