जालंधर ब्रीज: जालंधर के हरनूर सिंह और रिधम सत्यवान की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब ने बीसीसीआई द्वारा आयोजित U-23 फाइनल मैच में गुजरात को हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 317 का लक्ष्य दिया जिसमें हरनूर ने शतक और रिधम ने 68 रन की महत्पूर्ण पारी खेली, ज़वाब में गुजरात 261 रन पर ऑल आउट हो गयी। जालंधर के कृष भगत ने 2 विकेट लिए इस मौके पर जालंधर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान संजीव कुमार, उपप्रधान राजन चोपड़ा, सचिव अरमिंदर सिंह, संयुक्त सचिव संजीव अंगिरस, कोषाध्यक्ष ऋषि राज ने खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं ।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया