जालंधर ब्रीज: रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों में फगवाड़ा के दो छात्र भी शामिल हैं। इन छात्रों के पिता और शिरोमणि अकाली दल के महासचिव डॉ. हरजिंदर सिंह जाखू (मालिक जाखू अस्पताल फगवाड़ा) और उनकी पत्नी डॉ. अवनीत कौर ने बताया कि उनके दो सबसे छोटे बेटे आजमवीर सिंह जाखू और अरमान सिंह जाखू ने यूक्रेन में एमबीबीएस किया ।
डॉ जाखू ने भारत सरकार से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की ।
उन्होंने कहा कि 20,000 भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं, इसलिए भारत सरकार को कम से कम 20 दैनिक उड़ानों की व्यवस्था जल्द से जल्द करनी चाहिए। डॉ अवनीत कौर ने यह भी कहा कि यूक्रेन में फंसे छात्रों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में प्रत्यावर्तन प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए क्योंकि सभी छात्रों के माता-पिता अपने बच्चों के लिए बहुत चिंतित हैं।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास