जालंधर ब्रीज: सीबीआई ने तीन लाख रु. की कथित घूसखोरी में दो निजी व्यक्तियों (मध्यस्थों) को गिरफ्तार किया।
सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ पुलिस के एक सिपाही एवं दो निजी व्यक्तियों के विरुद्ध दिनाँक 31.07.2023 को मामला दर्ज किया जिसमें रिश्वत की माँग का आरोप है। आगे यह आरोप है कि चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल द्वारा जांच किए गए एक मामले में शिकायतकर्ता का नाम नहीं जोड़ने के बदले में मध्यस्थों (निजी व्यक्तियों) के माध्यम से लोकसेवक ने अनुचित लाभ की मांग की।
सीबीआई ने जाल बिछाया एवं लोक सेवक की ओर से तीन लाख रु. की रिश्वत स्वीकार करने के दौरान निजी व्यक्ति को पकड़ा। दूसरे निजी व्यक्ति को भी पकड़ लिया गया। लोकसेवक, निजी व्यक्ति आदि सहित आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली गई, जिससे आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश, चंडीगढ़ की अदालत में आज पेश किया जा रहा है।

More Stories
हथियार तस्करी वाले माड्यूल से सम्बन्धित दो व्यक्ति 5 अति-आधुनिक पिस्तौलों समेत अमृतसर से गिरफ़्तार
पंजाब पुलिस ने पाक- आधारित माड्यूल का पर्दाफाश करके एक ओर आतंकवादी साजिश को किया नाकाम; आईडी और पिस्तौल समेत आरोपी गिरफ़्तार
जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा पंजाब पुलिस अधिकारियों को एस.सी.एस.टी. एक्ट के बारे में प्रशिक्षण प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश