जालंधर ब्रीज: ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ तथा ‘कारगिल विजय दिवस’ को समर्पित दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आज विरसा विहार में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने की सोच के साथ समापन हुआ।
एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अजय तिवारी, एसएम ने प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए युवाओं से स्वेच्छा से राष्ट्र की प्रगति के लिए कड़ी परिश्रम करने और जीवन में अनुशासित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक सफल व्यक्ति बनने के लिए सभी को सकारात्मक सोच को अपनाना और नकारात्मकता सोच से बचना जरूरी है। उन्होंने छात्रों से समाज और राष्ट्र के विकास के लिए काम करने के तरीके सीखने के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर में शामिल होने का आह्वान किया।
इस दौरान विशेषातिथि के रुप में उपस्थित सहायक आयुक्त मेजर (सेवानिवृत्त) डॉ. इरविन कौर, ने युवाओं को जीवन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस दौरान बताया कि कैसे कारगिल युद्ध में भारत ने विजयी हुआ था। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने देश की सीमाओं को दुश्मन से सुरक्षित करने के लिए अपने सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदानों को हमेशा याद रखना चाहिए। उनके इन्हीं बलिदानों के चलते देश के लोग शांति से जीवनयापन कर पा रहे हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) द्वारा जालंधर में आयोजित प्रदर्शनी में जनता के बीच जागरूकता फैलाने के लिए इन्फोग्राफिक्स के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विशेष रूप से आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई योजनाओं की जानकारी सांझा की गई।
फील्ड प्रचार अधिकारी राजेश बाली ने कहा कि सरकार की ऐसी पहल से आम जनता को यह जानने में मदद मिलती है कि हमारा देश लगभग हर क्षेत्र में कितनी तेजी से प्रगति कर रहा है।
‘कारगिल विजय दिवस’ को समर्पित एक विशेष प्रकोष्ठ (खंड) के माध्यम से लड़कियों सहित युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया । ‘अग्निपथ’ योजना के इन्फोग्राफिक्स ने भी युवाओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।
आम जनता और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों ने इन्फोग्राफिक पैनल के माध्यम से पीएम गरीब कल्याण योजना, हर घर जल मिशन, अग्निपथ, डिजिटल लेनदेन, महिला सशक्तिकरण आदि सहित केंद्र सरकार के विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में जानकारी हासिल की।
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर आधारित एक ड्राइंग (चित्र कला) प्रतियोगिता के साथ-साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।


More Stories
पंजाब सरकार ने 2.45 लाख आश्रित एवं अनाथ बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए 181.23 करोड़ रुपये जारी किए: डॉ. बलजीत कौर
गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक रंग और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी