जालंधर ब्रीज: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज 17 वीं लोकसभा के अंतिम दिन संसद भवन में अनोखे अंदाज में नजर आए। अनुराग ठाकुर ने आज भगवा रंग की विशेष हूडी पहन रखी थी जिस पर नमो हैट्रिक लिखा था।
इस दौरान मीडिया कर्मियों से वार्तालाप करते हुए अनुराग ठाकुर ने बताया, “नमो हैट्रिक का मतलब तीसरी बार मोदी सरकार है और इस बार हम 400 पार जाएंगे।”
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीत की तीसरी हैट्रिक लगाएंगे और भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। “नरेंद्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में देश के वंचितों को और वरीयता मिलेगी और देश और तेजी से विकास करेगा।”
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में इकलौती ऐसी पार्टी है जो अपने वादों को पूरा करती है। “हमने जो कहा वह किया है। हमने बहुआयामी विकास के साथ-साथ धारा 370 और 35 ए को सदा- सदा के लिए खत्म किया, देश के मुस्लिम माता बहनों को ट्रिपल तलाक से निजात दिलाई। आज अयोध्या धाम में हमारे श्री रामलला अपने दिव्य स्वरुप में विराजमान हैं।”
भगवा हुडी व संसद में राम मंदिर के ऊपर चर्चा के सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा, “देश के दिल में और दिमाग में आज भगवा है। देश का मूड भगवा है। विपक्ष पहले हम पर आरोप लगाता था कि भाजपा वाले मंदिर तो बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई, राम मंदिर भी बना, तारीख भी बताया गया और आज प्राण प्रतिष्ठा भी हो चुकी है।”
“आगामी चुनाव में हम गरीबों के कल्याण और देश के विकास को लेकर जनता के बीच जाएंगे। हम जनता से मोदी सरकार की उपलब्धियां पर वोट मांगेंगे। प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हम पर पहले भी था और सदा बना रहेगा।”

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान