जालंधर ब्रीज: हरियाणा में करवाए जा रहे ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ हॉकी टूर्नामैंट के लिए पंजाब की टीमों का चयन करने के लिए ट्रायल जालंधर में 15 सितम्बर, 2021 को लिए जाएंगे।
खेल विभाग के डायरैक्टर डी.पी.एस. खरबन्दा ने बताया कि सैंट्रल सिविल सर्विसिज़ कल्चरल एंड स्पोर्टस बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ हॉकी टूर्नामैंट (पुरुष /महिला) 23 से 30 सितम्बर, 2021 तक मारकंडेशवर हॉकी स्टेडियम, शाहबाद मारकंडा, ज़िला कुरूक्षेत्र (हरियाणा) में करवाया जा रहा है जिसके लिए पंजाब की टीमों का चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि स्टेट हॉकी टीम के चयन के लिए ट्रायल 15 सितम्बर, 2021 को सुबह 10ः00 बजे से ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम, जालंधर में लिए जाएंगे।
खरबन्दा ने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी सरकारी मुलाज़िम (रेगुलर) अपने -अपने विभागों से इस टूर्नामैंट में भाग लेने के लिए एतराज़हीनता सर्टीफिकेट प्राप्त करके ट्रायलों में भाग ले सकते हैं।

More Stories
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार
फगवाड़ा के साथ लगते इन इलाकों में बुधवार रहेगी बिजली बंद
डी.सी. जालंधर वरजीत वालिया बने सुरजीत हॉकी सोसायटी के 22वें अध्यक्ष