
जालंधर ब्रीज: सेंट्रल सिविल सर्विसेज़ कल्चरल एंड स्पोर्टस बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज़ लॉन टेनिस (पुरूष/महिला) टूर्नामैंट लेक स्पोर्टस कंपलैक्स, चंडीगढ़ में 9 मार्च से 14 मार्च तक करवाया जा रहा है। इस सम्बन्ध ट्रायल सरकारी मल्टीपर्पज़ सीनियर सेकैंडरी स्कूल, पटियाला में तारीख़ 3 मार्च को प्रातःकाल 10ः00 बजे निश्चित किये गए हैं।
इसलिए इच्छुक खिलाड़ी सरकारी कर्मचारी (रेगुलर) अपने-अपने विभागों से एन.ओ.सी. प्राप्त करके इन ट्रायलों में भाग ले सकते हैं। इस टूर्नामैंट में आने/जाने, रहने और खाने-पीने और आने वाले खर्च की अदायगी खिलाड़ी द्वारा निजी तौर पर की जायेगी। इसकी जानकारी खेल विभाग पंजाब के डायरैक्टर परमिन्दर पाल सिंह संधू द्वारा दी गई।
More Stories
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर
अंगदान समारोह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हवलदार नरेश और उनके परिवार को उनके ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के नेक कार्य के लिए सम्मानित किया
पंजाब मे 2027 को भाजपा की सरकार बनती और बढ़ती लोकप्रियता देख आप भगवंत मान सरकार बौखलाई-के.डी भंडारी