February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

बी.एल.ओज. के लिए प्रशिक्षण सेशन आयोजित

Share news

जालंधर ब्रीज: विधानसभा क्षेत्र जालंधर उत्तरी से संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) को त्रुटिरहित मतदाता सूचियाँ तैयार करने के लिए एक प्रशिक्षण सेशन आयोजित किया गया।
भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के निर्देशों पर आयोजित इस सेशन के दौरान, बी.एल.ओ. को उनके कार्य और जिम्मेदारियों से विस्तार से अवगत करवाया गया।

मतदाता रजिस्ट्रेशन अधिकारी-036 जालंधर उत्तरी- कम-अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, जे.डी.ए जालंधर दरबारा सिंह रंधावा ने कहा कि बी.एल.ओ. को दिया गया यह प्रशिक्षण त्रुटिरहित मतदाता सूचियाँ तैयार करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। प्रशिक्षण के बाद, चुनाव आयोग ने प्रश्न पत्र जारी किए, जिनके उत्तर बी.एल.ओ को प्रशिक्षण के दौरान ही देने थे।

डी.ए.वी इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण सेशन के दौरान, भाग लेने वाले बी.एल.ओ. को निर्वाचन रजिस्ट्रार दरबारा सिंह द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप पार्टीसीपेशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। उन्होंने बी.एल.ओ. को इस प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा। बता दे कि बूथ लेवल अधिकारियों को चार बैचों में बांटकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके तीसरे दिन बी.एल.ओ. के अलावा चुनाव कर्मचारी, सुपरवाइजर आदि भी मौजूद रहे।


Share news