जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर पुलिस ट्रैफिक जालंधर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत सहायक कमिश्नर पुलिस ट्रैफिक जालंधर तथा इंचार्ज इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम, ट्रैफिक कमिश्नरेट जालंधर की ओर से एक सूचना जारी की गई है।
इस सूचना में बताया गया है कि पुलिस लाइन जालंधर स्थित वाहन यार्ड में पिछले 5 वर्षों से बिना दस्तावेज जब्त किए गए दोपहिया एवं चारपहिया वाहन बड़ी संख्या में खड़े हैं, जिनके मालिकों एवं चालकों द्वारा अब तक चालान का भुगतान करके अपने वाहन रिलीज नहीं कराए गए हैं।
इस पर ट्रैफिक पुलिस कमिश्नरेट जालंधर की ओर से उन सभी वाहन मालिकों और चालकों से अपील की जाती है कि वे अपने वाहनों के लंबित चालान का भुगतान क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) से पास करवा कर आगामी 03 दिनों के भीतर अपने वाहन रिलीज करवा लें।
यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर चालान का भुगतान कर वाहन रिलीज नहीं कराया गया, तो नियमों के अनुसार उन वाहनों को डिस्पोज़ ऑफ (नीलाम या नष्ट) कर दिया जाएगा। सभी संबंधित वाहन मालिकों से अनुरोध है कि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया